CG Golbazar Theft: बिलासपुर जिले के गोलबाजार क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अज्ञात चोरों ने देर रात एक कपड़ा दुकान की छत का टिन शेड तोड़कर अंदर घुसते हुए गल्ले में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देर रात चोर शातिर तरीके से गोलबाजार स्थित कपड़ा दुकान की छत पर पहुंचे और टिन शेड तोड़कर दुकान के भीतर दाखिल हो गए। अंदर घुसने के बाद चोर सीधे काउंटर तक पहुंचे और गल्ले में रखी नगदी समेटकर फरार हो गए।
सुबह दुकान संचालक जब दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला खाली मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
