छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज DKS अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे जहाँ उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया.यहां अलग-अलग वार्डों में भ्रमण के दौरान कई AC खराब निकले , जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताई और 24 घंटे के भीतर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी परेशानियों के बारे में जाना. मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और व्यवहार के बारे में अपने अनुभव साझा किए.
