नक्सलियों के विरुद्ध सबसे बड़े ऑपरेशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की हाई लेवल मीटिंग 

छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल ऑपरेशन को लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्चस्तरीय बैठक लेकर समीक्षा की. बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ पिछले सात दिनों से बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि  नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है.

इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, सीआरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी.

अब तक 5 नक्सली मार गिराए 

मुठभेड़ में अब तक के 5 नक्सली ढेर हो चुके है. जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. सुरक्षा बल अब भी नक्सलियों को पूरी तरह से घेरने और उनका खात्मा करने की कोशिश कर रहे हैं.इस ऑपरेशन को देश भर में सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है, जो लगातार 6 दिनों से जारी है और आज 7 दिन भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *