CG Murder: गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की मां का मर्डर; गला घोंटा, घर में रखे शव को बदबू आने पर दफनाया

CG Murder: गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की मां का मर्डर; गला घोंटा, घर में रखे शव को बदबू आने पर दफनाया CG Murder: जशपुर जिले में 58 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे के पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम संबंध थे। जमीन विवाद के दौरान प्रेमिका और उसकी मां ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में बेटे ने भी शव छिपाने और सबूत मिटाने में उनका साथ दिया।

CG Murder: जशपुर जिले में 58 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे के पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम संबंध थे। जमीन विवाद के दौरान प्रेमिका और उसकी मां ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में बेटे ने भी शव छिपाने और सबूत मिटाने में उनका साथ दिया।

जमीन विवाद में हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बंदरचुआ रौतियाबस्ती निवासी हरावती बाई (58) अपने बेटे भूषण राम (29) के साथ रहती थीं। पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान भूषण राम और श्यामपति के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध भी थे।

कई दिनों तक घर में छिपाया शव

24 जुलाई की रात जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में श्यामपति और उसकी मां बुधमति बाई ने कथित तौर पर हरावती बाई की गला दबाकर हत्या कर दी। अगले दिन उन्होंने भूषण राम को घटना की जानकारी दी और किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा। तीनों ने शव को कई दिनों तक घर में छिपाकर रखा।

बदबू आने पर रेत में दफनाया

जब शव से बदबू आने लगी और मामला खुलने का डर हुआ, तब तीनों आरोपियों ने रात के अंधेरे में शव को घर से निकालकर पास में बन रहे आंगनबाड़ी भवन के पास गड्ढा खोदकर रेत में दफना दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

जांच में हुआ खुलासा

30 जुलाई को घर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच के दौरान रेत में दफन शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान हरावती बाई के रूप में हुई। पूछताछ में बेटे भूषण राम की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में श्यामपति बाई, बुधमति बाई और भूषण राम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान शव दफनाने में इस्तेमाल फावड़ा और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *