CG Student Suicide: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला धूरीपारा में 9वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र का शव घर की छत से लगे आम के पेड़ से लटका मिला। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार छात्र ने अपने ही घर की छत से लगे आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले दो महीनों से स्कूल नहीं जा रहा था और पढ़ाई के प्रति उसकी रुचि कम हो गई थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
