Bilaspur Video: बैल का तांडव, अधेड़ को हवा में उछालकर पटका; देखें वीडियो

Bilaspur Video

Bilaspur Video: बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में इन दिनों एक बेकाबू बैल का आतंक देखने को मिल रहा है। ताजा मामला रामाग्रीन सिटी कॉलोनी के पास जायसवाल होटल के सामने का है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति पर बैल ने अचानक हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार पैदल जा रहे व्यक्ति को बैल ने अपनी चपेट में लेते हुए हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैल का तांडव साफ देखा जा सकता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच बजरंग दल के टीम ने घायल व्यक्ति को समय रहते ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *