CG Job Vacancy : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 192 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

Balod Job Vacancy : शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कुल 192 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह नियुक्तियां संविदा एवं प्रतिनियुक्ति आधार पर की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

 

इन जगहों पर होगी भर्ती

यह भर्ती बालोद जिले के विभिन्न विकासखंडों — बालोद, डौंडी, डौंडीलोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुंडरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला और घोटिया — में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • प्राचार्य – 15 पद
  • व्याख्याता – 46 पद
  • शिक्षक – 53 पद
  • प्रधान पाठक (प्राथमिक) – 01 पद
  • प्रधान पाठक (माध्यमिक) – 01 पद
  • सहायक शिक्षक – 53 पद
  • प्रयोगशाला सहायक – 06 पद
  • व्यायाम शिक्षक – 03 पद
  • ग्रंथपाल – 01 पद
  • सहायक ग्रेड-2 – 03 पद
  • सहायक ग्रेड-3 – 02 पद
  • भृत्य – 07 पद
  • चौकीदार – 01 पद

 

ऐसे करें आवेदन

जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद के सचिव पीसी मरकले ने जानकारी दी कि इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई से 28 जुलाई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) बालोद जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balod.gov.in पर ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *