CG News : तेज रफ़्तार डॉक्टर की कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, वरिष्ठ पत्रकार की मौत, युवती घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक डॉक्टर की कार से हुई टक्कर में पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है। यह घटना शुक्रवार सुबह वेयर हाउस चौक पर हुई, जहां कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, दयालबंद नारियल कोठी निवासी 22 वर्षीय आंचल यादव, अपने परिचित पत्रकार उपेंद्र शुक्ला के साथ संजीवनी अस्पताल जा रही थी, जहां वह एमआरडी में प्रशिक्षणरत है। पत्रकार उपेंद्र शुक्ला स्कूटी चला रहे थे, जो आंचल यादव को छोड़ने निकले थे। स्कूटी जब आबकारी कार्यालय वेयर हाउस चौक के पास पहुंची, उसी दौरान तेज़ रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही कार (क्रमांक CG04 MT 4004) के चालक ने पहले डिवाइडर को टक्कर मारी और फिर स्कूटी को टक्कर दे दी।

गंभीर चोट के कारण मौके पर मौत (Journalist Upendra sharma died)

हादसे में उपेंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल लाइन पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR (Journalist Upendra sharma died)

पुलिस जांच में सामने आया कि कार रेडियोलॉजिस्ट डॉ. के.एल. उरांव की है| पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *