SIR Draft Voter List: छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस गहन पुनरीक्षण के बाद प्रदेश की मतदाता सूची से 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। यह आंकड़ा सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम मतदाताओं में भी हलचल मच गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, SIR के दौरान कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म (EF) प्राप्त हुए थे। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए, जो विभिन्न कारणों से वोटर लिस्ट से हटाए गए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट CEO छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट http://ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध रहेगी। मतदाता यहां EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर), जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड/गांव और बूथ नंबर के माध्यम से अपना नाम खोज सकेंगे या पूरी सूची डाउनलोड कर सकेंगे। (वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाएं)

निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम पिछली SIR में शामिल नहीं थे या जिन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए थे, उनके नाम अलग से उल्लेखित किए जाएंगे। (Chhattisgarh Voter List)
23 दिसंबर 2025 यानी आज से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति ली जाएंगी। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट CEO छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। (SIR Voter List Chhattisgarh)

ASD लिस्ट में किनके कटे नाम, कैसे जानें?
इस वोटर लिस्ट में परमानेंट शिफ्ट, एब्सेंट और डेड होने की वजह से नाम काटे हैं। इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। http://ceochhattisgarh.nic.in इस पर क्लिक करके आप डिटेल जान सकते हैं।
इसके साथ http://voters.eci.gov.in, http://ceochhattisgarh.nic.in, ECINET मोबाइल ऐप और BLO या जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता अपना नाम देख सकते हैं। यहां दो ऑप्शन दिए जाएंगे। इस पर इपिक नंबर से सर्च कर सकते हैं।
साथ ही विधानसभा और भाग संख्या से सर्च कर सकते हैं। जिला, विधानसभा क्षेत्र, वार्ड या गांव का नाम और बूथ नंबर की डिटेल से भी एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड वोटर्स की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफलाइन (BLO/वार्ड ऑफिस) से नाम कैसे चेक करें?
नाम खोजते समय आपके पास क्या जानकारी होनी चाहिए?
खुद के नाम के साथ वोटर आईडी कार्ड का नंबर, जन्म तिथि जैसी जानकारियां तैयार रखनी होंगी।
अगर नाम नहीं मिल रहा, तो पहले क्या करें?
नाम नहीं मिल रहा है तो पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने अपने नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारियां सही भरी हैं। अगर फिर भी नाम नहीं मिल रहा है।
आप चेक करें कि कहीं आपका नाम परमानेंट शिफ्टेड, डेड या घर पर नहीं मिलने वालों की कैटेगरी में तो नहीं डाल दिया। आप तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओ आपको सही कारण बता देंगे। इसके बाद आप एसडीएम के पास जाकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। अभी ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी पहचान के दस्तावेज देकर नाम जुड़वा सकते हैं।

अगर ASD वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो इसका क्या मतलब है?
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का सीधा सा मतलब है कि अब भी आप दस्तावेज दे देते हैं तो नाम जुड़ जाएगा, अगर नहीं दिए तो आप आगे से वोटर नहीं रह पाएंगे। लिस्ट में नाम नहीं होने के तीन कारण हो सकते हैं। बीएलओ के पास भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मिल जाएगी, वहां से भी पूरी डिटेल जांच सकते हैं। बीएलओ के अलावा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के पास भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट रहेगी।
नाम कटने वाली सूची में है, आप अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं तो क्या करना होगा?
आप सबसे पहले बीएलओ से संपर्क करें, बीएलओ आपको गाइड करेंगे। आपको अब एसडीएम दफ्तर में पहचान के दस्तावेजों सहित आपत्ति दर्ज करवानी होगी। आप 15 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र (Declaration Form) भरकर नए वोटर भी नाम जुड़वा सकेंगे।
फॉर्म भरते समय कौन-से दस्तावेज जरूरी हैं?
फॉर्म भरते समय वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पिछली SIR में अपने माता पिता या खुद के नाम का प्रमाण दिखाना होगा। पहचान दस्तावेजों में चुनाव आयोग के तय दर्जन भर दस्तावेज मान्य हैं, उनमें से भी कोई भी दस्तावेज साथ लगा सकेंगे।
आपका नाम इस सूची में है और आपने आपत्ति नहीं दी तो क्या होगा?
आपने दस्तावेज नहीं दिए और आपत्ति नहीं की तो आपका नाम फाइनल वोटर लिस्ट से कट जाएगा। आप वोटर नहीं रहेंगे।

एक बार नाम कटने पर क्या होगा?
फाइनल वोटर लिस्ट में नाम कटने का मतलब है, आप वोटर नहीं रहेंगे। वोटर नहीं रहेंगे तो आपका वोटर कार्ड अमान्य हो जाएगा। बाद मे भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने का विकल्प खुला रहेगा।
वोटर लिस्ट का रिवीजन हर साल होता है। आप उस दौरान भी नाम जुड़वा सकेंगे, लेकिन SIR में नाम नहीं होने से आगे कई तरह की परेशानी आ सकती हैं।
क्या SIR की फाइनल वोटर लिस्ट के बाद भी नाम जुड़वाया जा सकता है?
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का प्रोसेस हमेशा चालू रहता है। SIR का प्रोसेस पूरा होने के बाद भी आप अपना नाम जुड़वा सकते हैं। बीएलओ के पास आवेदन देकर नाम जुड़वाने के अलावा ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प हमेशा खुला है।
नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र (Declaration Form) भरकर जमा करवाएं। युवा वोटर जो 1 अप्रैल 2026, 1 जुलाई 2026 और 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल की उम्र पूरी करेंगे। वे भी एडवांस फॉर्म-6 भरकर अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आप वैलिड वोटर हैं तो SIR में आपका नाम होना क्यों जरूरी है?
वोटर लिस्ट को साफ सुथरा, अपडेट बनाए रखने के लिए इंटेंसिव रिवीजन किया जाता है। SIR में नाम होने से आगे जो भी रिवीजन होगा, उसमें आपको कोई दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होती।
उस SIR में मौजूदा SIR में नाम देखा जाएगा। अगर नाम नहीं मिलेगा तो आपको दस्तावेज देने होंगे। अनावश्यक रूप से समय लगेगा। SIR में नाम होना आपकी उस क्षेत्र में लगातार मौजूदगी दर्शाता है।

SIR में आपका नाम नहीं हुआ तो आपके बच्चों को अगले SIR में क्या परेशानी आएगी?
इस SIR में आपका नाम नहीं हुआ तो अगली SIR में आपके बच्चों को एक्स्ट्रा दस्तावेज देने पड़ेंगे। केवल आपके वोटर आईडी नंबर देकर आपके बच्चे अगली SIR में अपना नाम बरकरार रख सकेंगे, उनका वक्त बचेगा।
लिस्ट राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी
ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट, दावा-आपत्ति की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। राजनीतिक दलों के साथ साझा होगी। ERO के फैसले के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट और फिर CEO के पास अपील का प्रावधान भी रहेगा।
अगर किसी मतदाता के दस्तावेज रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते, तो ERO नोटिस जारी करेगा। जांच के बाद ही नाम जोड़ने या हटाने का फैसला लिया जाएगा। बिना सुनवाई के किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा।
