Chhattisgarh Band: छत्तीसगढ़ बंद का असर, रायपुर में बाजार, दुकान से लेकर पेट्रोल पम्प भी बंद..

Chhattisgarh Band: प्रदेश में धर्मांतरण और आदिवासियों पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद का ऐलान सर्व आदिवासी समाज द्वारा किया गया है, जिसे प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला।

Chhattisgarh Band
Chhattisgarh Band

कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण के विरोध के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब सर्व समाज ने मोर्चा खोल दिया है। समाज की ओर से आज 24 दिसंबर को पूरे प्रदेश में “छत्तीसगढ़ बंद” का आह्वान किया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का भी समर्थन मिला है।

 

बंद का असर राजधानी रायपुर, कांकेर, दुर्ग, गरियाबंद, जगदलपुर, खैरागढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से ही बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान से लेकर पेट्रोल पम्प भी बंद हैं।

सर्व समाज का आरोप है कि धर्मांतरण के विरोध में आवाज उठाने वालों के साथ प्रशासन ने निष्पक्ष रवैया नहीं अपनाया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी। इसी के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से बंद का फैसला लिया गया है।

 

जैन, अग्रवाल, सिख और सिंधी समाज सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों ने इस बंद का पूर्ण समर्थन किया है। आयोजकों ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *