Janjgir Champa News: ग्रामीणों और बारातियों में जमकर मारपीट, दूल्हे के पिता समेत 5 घायल; एक की आंख फूटी

Janjgir Champa News:

Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी समारोह के दौरान ग्रामीणों और बारातियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, जिसमें दूल्हे के पिता समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

tcw

बारात पहुंचने के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल की रात खोखरा गांव से पुनउराम यादव के घर से बारात पौना गांव पहुंची थी। परघनी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में मनेश्वर यादव, अविनाश बरेठ, देवराज बरेठ और दूल्हे के पिता अशोक यादव समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल खोखरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

एक की आंख फूटी

घटना में खरौद निवासी लोकेश यादव की आंख में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल जांजगीर में किया गया।

मामले में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और विवाद के कारणों का पता चल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *