Jashpur Child Rape: 9 साल की बच्ची से 16 साल के नाबालिग ने किया रेप

Rape

Jashpur Child Rape: जशपुर जिले से हृदय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई 9 साल की मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म किया। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

tcw

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को बच्ची अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में गई थी। इसी पार्टी में 16 वर्षीय आरोपी नाबालिग भी पहुंचा हुआ था।

इसी दौरान रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद नाबालिग पेशाब करने के लिए घर से बाहर चली गई। बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर नाबालिग लड़का मौके पर पहुंचा और बच्ची को जबरन अपने साथ खींचकर खेत की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़ित बच्ची जब वापस रिश्तेदार के घर लौटी, तो वह रो रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती बतायी। जिसे सुनकर घर में मौजूद सभी लोग दंग रह गये। मामला गांव और रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण माता-पिता ने पहले गांव के लोगों से सलाह किया गया।

Raipur Minor Rape: रायपुर में 9 साल की बच्ची से 5 दिन तक दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर करता था गंदा काम

सामाजिक स्तर पर चर्चा के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने करडेगा पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस घटना पर तत्काल अपराध दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *