CG Holiday: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक घोषित

CG Holiday: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेशभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने हरेली पर्व के मद्देनजर अवकाश की घोषणा की है।

धूमधाम से मनाया जाएगा हरेली तिहार

बुधवार को पूरे प्रदेश में हरेली तिहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली पर्व को लेकर विशेष आयोजन किया जाएगा। हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख पारंपरिक और कृषि आधारित त्योहार है।

कृषि और पशुधन से जुड़ा है हरेली तिहार

हरेली तिहार सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों जैसे हल, नांगर, कुदाली, फावड़ा और गैंती की पूजा करते हैं। साथ ही पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए औषधीय आटे की लोई खिलाने की परंपरा भी निभाई जाती है।

hareli

गेड़ी और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष महत्व

हरेली तिहार पर गांवों में गेड़ी चढ़ने की परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में गेड़ी बनाई जाती है और बच्चे तथा युवा उत्साह के साथ गेड़ी पर चलते हैं। इस अवसर पर गुड़ का चीला बनाया जाता है और ठाकुर देव की पूजा कर नारियल अर्पित किया जाता है।

hareli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *