CG News: SBI शाखा में डाका डालने टॉयलेट के रास्ते घुसे चोर, दीवार तोड़ी लेकिन कोशिश नाकाम…

CG News:

CG News: Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश की। चोरों ने बैंक के शौचालय की दीवार में सुरंग बनाकर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने मंसूबों में नाकाम रहे। सुबह जब लोगों ने शौचालय की दीवार में बड़ा छेद देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा के नाम पर ‘शून्य’ व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, देश के सबसे बड़े बैंक की यह शाखा जैजैपुर जनपद पंचायत भवन से लगे सरपंच सदन के जुगाड़ भवन में संचालित है। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है- न वहां कोई सुरक्षा गार्ड तैनात है, न सीसीटीवी कैमरे, न ही रात में कोई निगरानी की व्यवस्था है। इस घटना से बैंक प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

थाना प्रभारी बोले- जल्द पकड़ में आएंगे आरोपी

जैजैपुर थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि चोरों ने शौचालय की दीवार में छेद कर बैंक में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण अंदर नहीं घुस सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *