CG News: रहस्यमयी तरीके से उपसरपंच लापता, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; ग्रामीणों ने जताई अनहोनी की आशंका

करही ग्राम पंचायत उपसरपंच लापता

CG News: Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल बीते 36 घंटे से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। लगातार खोजबीन और पुलिस कार्रवाई के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

सक्ती उपसरपंच लापता

करही का उपसरपंच लापता (Karhi gram panchayat Upsarpanch Lapata)

जानकारी के अनुसार, उपसरपंच महेंद्र बघेल (Upsarpanch Mahendra Baghel Lapata) 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता हैं। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास तलाश की और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने की शिकायत

परिजनों की शिकायत पर बिर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर 6 से 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके बावजूद 36 घंटे बाद भी पुलिस उपसरपंच तक नहीं पहुंच पाई है।

करही ग्राम पंचायत उपसरपंच लापता

ग्रामीणों ने जताई अनहोनी की आशंका

लंबे समय से कोई जानकारी न मिलने पर ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, परिवार भी गहरी चिंता में है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *