Bilaspur News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा, युवती से बनाए संबंध, फिर वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Bilaspur News:

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया फ्रेंडशिप के बहाने शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शादी का झूठा वादा कर युवती से संबंध बनाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया फ्रेंडशिप से शुरू हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पढ़ाई के लिए बिलासपुर आई हुई थी। फरवरी 2025 में उसकी पहचान साजिद अहमद नामक युवक से सोशल मीडिया पर हुई। कुछ ही समय में दोनों की बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर युवती को अपने किराए के मकान बुलाया, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा

इस दौरान आरोपी ने गोपनीय रूप से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती का लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। यह सिलसिला फरवरी से अक्टूबर 2025 तक चलता रहा। डर के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन जब हदें पार हो गईं, तो उसने अपनी मां को सब कुछ बताया और सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डे की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और सिर्फ 10 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान 25 वर्षीय साजिद अहमद (Sajid Ahmed Arrest) के रूप में हुई, जो सुरजपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *