CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी और 100 प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत सेवानिवृत्त शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। अब पात्र रिटायर शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2026-27 की समाप्ति तक स्कूलों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने मंजूरी जारी कर दी है।![]()
CG News: कम अंक वाले छात्रों को सरकारी स्कूलों में नहीं मिल रहा प्रवेश?
मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित नियमों के तहत पात्र सेवानिवृत्त शिक्षकों की जल्द से जल्द स्कूलों में पुनः पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
शिक्षकों की कमी दूर करने का फैसला
सरकार के इस फैसले का लाभ सरकारी और 100 प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूलों को मिलेगा। प्रदेश के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ऐसे में अनुभवी सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं जारी रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के संचालित हो सकेगी।
सभी जिलों में होगी प्रक्रिया पूरी
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाए। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंत तक लागू रहेगी, जिससे शिक्षकों की कमी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सके।



