Raipur Mandir Chori: रायपुर के गुढ़ियारी रामनगर ब्रिज स्टेशन के पीछे स्थित अयोध्या की मिट्टी से निर्मित प्रदेश का प्रथम लाल लंगूर हनुमान मंदिर (Lal Langur Hanuman Mandir Raipur) में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार चोरी हो गई है।

Raipur Hanuman Mandir Chori: मंदिर समिति के अनुसार, पहली चोरी की घटना में आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया था और गुढ़ियारी (Gudhiyari Hanuman Mandir) थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। लेकिन, कुछ समय बाद आरोपी को ‘पागल’ बताकर छोड़ दिया गया।

फिर दोहराई गई वारदात
समिति का कहना है कि पुलिस की इस ढिलाई का नतीजा यह हुआ कि एक हफ्ते के भीतर ही मंदिर में फिर से चोरी हो गई। फिलहाल, आरोपी पकड़ा गया है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
