Rajgarh News: स्मार्ट क्लासरूम में छात्रों ने देखी पोर्न फिल्म, Video वायरल, स्कूल की खुली पोल

school porn video

Rajgarh News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh porn video) जिले के सुठालिया स्थित PM श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (school porn video) का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में छात्र स्मार्ट क्लासरूम की स्क्रीन पर पोर्न फिल्म देखते नजर आ रहे हैं।

यह वही क्लासरूम है जहां शिक्षा स्तर सुधारने के लिए स्मार्ट स्क्रीन और WiFi सुविधा दी गई थी, लेकिन इसका इस्तेमाल छात्रों ने अश्लील सामग्री देखने के लिए किया।

क्लासरूम में अश्लील वीडियो (smart classroom porn film)

जानकारी के अनुसार, छात्रों ने स्मार्ट स्क्रीन को WiFi से कनेक्ट कर अश्लील वीडियो चलाए। घटना के समय क्लास में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था।

school porn video

 

जांच समिति गठित

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बना दी है। जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने बताया कि वह खुद स्कूल जाकर जांच कर चुके हैं और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

स्कूल प्राचार्य का जवाब (school porn video)

स्कूल प्राचार्य हेमंत यादव का कहना है कि यह घटना उनके कार्यकाल की नहीं है और यह लगभग सात-आठ महीने पुरानी है। वहीं आप पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर धब्बा बताते हुए आरोप लगाया कि स्टाफ छात्रों पर नजर रखने के बजाय हंसी-मजाक में समय बिताता है।

शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों को दिए निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट क्लासरूम की निगरानी CCTV कैमरों से की जाए और स्क्रीन व WiFi पासवर्ड सुरक्षित रखे जाएं। फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है या यह मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *