Bilaspur News: PM आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, भाजपा नेत्री गिरफ्तार

Bilaspur News

Bilaspur News: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में घर दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाली भाजपा नेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दो महिलाओं से 3 लाख 40 हजार रुपए वसूले और फर्जी रसीद भी थमा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। (Sarakanda police action)

PM आवास योजना ठगी

PM आवास योजना में ठगी (PM Awas Yojana fraud)

पीड़ित महिलाएं उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने आवास योजना में घर न मिलने की शिकायत कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में की थी। जांच के बाद नगर निगम क्लर्क सौरभ तिवारी ने सपना सराफ के खिलाफ सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

PM Awas Yojana fraud

फर्जी रसीद देकर किया धोखाधड़ी

आरोपी सपना सराफ (BJP leader Sapna Saraf arrest) राजकिशोर नगर के कल्याण बाग में रहती है। उसने पीएम आवास दिलाने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपए ऐंठे और फर्जी रसीद देकर धोखा किया। रसीद की जांच नगर निगम कार्यालय में करने पर मामला उजागर हुआ।

BJP leader Sapna Saraf arrest

कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने सपना सराफ के खिलाफ धारा 420 (ठगी), 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *