CG News: एक ही दिन 3 मौतें, 2 ने फांसी लगाई तो एक ने जहर पीकर दी जान

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ही दिन में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अलग-अलग घटनाओं में किसी ने फांसी लगाकर तो किसी ने शराब में जहर मिलाकर अपनी जान दे दी। वहीं एक युवक खेत में अचेत हालत में मिला, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

श्मशान घाट में युवक ने पीया जहर

पहली घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी की है। यहां धनेश्वर विश्वकर्मा ने गांव के श्मशान घाट में शराब के साथ जहर पी लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तत्काल धमतरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दूसरी घटना धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड की है। यहां बबला सेन नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

खेत में अचेत मिला युवक

तीसरी घटना दरगहन गांव की है। यहां रहने वाला केशव सोरी खेत में दवा छिड़काव करने गया था। इसी दौरान वह बोरिंग के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

तीनों घटनाओं में मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *