CG Weather Update: जनवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में ठंड का असर लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में कोहरे और ठंड से लोगों को धीरे-धीरे राहत मिल रही है। इसी बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना है। वहीं पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है. इस दौरान किसी भी इलाके में बारिश नहीं दर्ज हुई है. हालांकि जल्द ही वर्षा की गतिविधि होगी
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और उससे लगे हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को 26 जनवरी को प्रभावित करने की संभावना है. 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. कल यानी 26 जनवरी 2026 को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि का क्रम जारी रहने की संभावना है. 31 जनवरी से वर्षा की गतिविधि प्रारंभ होने की संभावना है.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम शुष्क और धुंध छाए रहने की संभावना है. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रह सकता है.
