CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले (Korba Police Transfer) किए गए हैं। इस आदेश में एक साथ कई थाना प्रभारियों सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (कोरबा थाना प्रभारियों का तबादला)

जारी सूची के अनुसार, इस तबादले (Korba police tabadla) में दो थाना प्रभारी (टीआई), चार उप निरीक्षक (एसआई), तीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), दो प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं। फेरबदल के तहत आशीष सिंह को दर्री थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट-

इसके अलावा पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह जटगा चौकी में पदस्थ एक एएसआई को पसान थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
