CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में गिरेगा तापमान, रात की ठंड बढ़ेगी, अंबिकापुर सबसे ठंडा

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे रात की ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद आगामी 7 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।

कहां रही सबसे ज्यादा गर्मी और सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर शहर का मौसम

राजधानी रायपुर में 5 फरवरी की सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *