CG Breaking: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुई खुली बहस के बाद अब खदान के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रायपुर प्रेस क्लब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बहस हुई थी, उसी तरह मुख्यमंत्री के साथ भी वह मीडिया के सामने चर्चा के लिए तैयार हैं।
भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खदानों से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सामने आकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मीडिया के सामने आकर इस विषय पर खुली बहस करें।
देखें वीडियो- https://www.facebook.com/share/r/1DRbQfcd2E/
CM साय ने दिया जवाब
भूपेश बघेल की चुनौती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस विषय में सरकार की तरफ से जो भी फैक्ट है, जनता के सामने आ रहा है।
इससे पहले आवास योजना पर हुई थी बहस
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच खुली बहस हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच योजना को लेकर जमकर तर्क-वितर्क हुआ था।
बहस के दौरान विजय शर्मा ने कई बार भूपेश बघेल पर आरोप लगाए थे, जबकि भूपेश बघेल ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। अब खदान के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
