CG Jail Death: सेंट्रल जेल की जलती भट्ठी में कूदकर कैदी ने दी जान, डबल मर्डर केस में काट रहा था सजा

CG Jail Death: बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो बम्हनीडीह चांपा का रहने वाला था। वह पिछले करीब 10 वर्षों से जेल में बंद था।

CG Jail Death: बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान राहुल उर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो बम्हनीडीह चांपा का रहने वाला था। वह पिछले करीब 10 वर्षों से जेल में बंद था।tcw

1 महीने में 5 बंदियों की मौत

बिलासपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने के दौरान यह पांचवें बंदी की मौत है। इससे पहले 23 जून को पॉक्सो मामले के आरोपी नीलू जगत की जेल के भीतर हत्या हुई थी। इसके बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे रायगढ़ निवासी रामभरोसे माझी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। जून माह में ही गतौरा निवासी राजू गोंड और धर्मेंद्र सिंह की भी जेल में मौत हुई थी।

गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में लगाई छलांग

जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार की जाती है, जिसका उपयोग जेल की रसोई में भोजन बनाने के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि घटना के समय प्लांट की भट्ठी चालू थी। इसी दौरान कैदी अचानक वहां पहुंचा और देखते ही देखते जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। जेलकर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल प्रशासन से जानकारी ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *