Sarguja Double Murder: मां-बाप का मर्डर कर बोर मर भरा शव, बेटे ने टांगी से किया हमला

Sarguja Double Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मां-पिता की हत्या कर फरार हुए आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद टांगी से दोनों की हत्या की और शवों को बोरे में बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गया था।

बोरे में बंद मिले थे दंपती के शव

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के परसापारा में किसान हीराधर यादव (55) और उनकी पत्नी गुलाबी यादव (50) के शव घर के एक कमरे में बोरे में बंद मिले थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे।

Sarguja Couple Murder: बोरे में बंद मिले पति-पत्नी के शव, बड़े बेटे पर हत्या का शक

छोटे बेटे ने खोला कमरे का ताला

सोमवार सुबह छोटा बेटा मोहन यादव दूध लेने पुराने घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे बाहर से बंद मिले। काफी तलाश के बाद उसने नौकर सुकृत नागेश के साथ घर के अंदर खोजबीन की। एक कमरे में ताला लगा मिला। ताला तोड़ने पर कमरे के भीतर बोरे में बंद दोनों के शव मिले।

घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी

वारदात के बाद बड़ा बेटा जदू यादव घर से फरार हो गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Sarguja Double Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मां-पिता की हत्या कर फरार हुए आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक विवाद के बाद टांगी से दोनों की हत्या की और शवों को बोरे में बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गया था।

पूछताछ में हत्या की बात कबूली

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने टांगी से अपने माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों को बोरे में बांधकर कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और धारा 238 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *