CG News: क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय आवासीय सम्मेलन, खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

CG News: क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय आवासीय सम्मेलन, खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा स्थित क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय आवासीय सम्मेलन का समापन विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के कार्य विस्तार और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया। सम्मेलन का आयोजन 7 जून को संपन्न हुआ।tcw

सम्मेलन की शुरुआत योग और जुंबा के साथ हुई। इसके बाद “खेलों से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” ध्येय वाक्य को केंद्र में रखकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन में मातृ शक्ति आयाम, क्रीड़ा भारती के संगठनात्मक विस्तार, खेल विमर्श में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका तथा खेल सृष्टि में भारतीय दृष्टि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत और प्रभावी चर्चा हुई। वक्ताओं ने खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभागीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जिलों में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी अवधि के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए और संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने की रणनीति पर चर्चा हुई।

सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और क्रीड़ा भारती के कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *