CG Loan Fraud: महिलाओं को मुद्रा लोन का झांसा देकर ठगी, खुद हड़पे 15 लाख

CG Loan Fraud: दुर्ग: स्व-सहायता समूह में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के नाम पर मुद्रा और पर्सनल लोन निकलवाने वाली एक महिला को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस तरीके से करीब 15 लाख रुपए की ठगी की है।

CG Loan Fraud: दुर्ग: स्व-सहायता समूह में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के नाम पर मुद्रा और पर्सनल लोन निकलवाने वाली एक महिला को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस तरीके से करीब 15 लाख रुपए की ठगी की है।

महिलाओं के नाम पर कराया लोन

पुलिस के मुताबिक, कुरुद निवासी त्रिवेणी साहू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि गांव की रहने वाली विद्या साहू ने स्व-सहायता समूह में निवेश के नाम पर कई महिलाओं का भरोसा जीता। इसके बाद उनके दस्तावेज लेकर उनके नाम पर बैंक से मुद्रा और पर्सनल लोन स्वीकृत कराया।

लोन की रकम खुद रख लेती थी

जांच में सामने आया कि लोन की राशि बैंक खाते में आते ही आरोपी पूरा पैसा अपने पास रख लेती थी। महिलाओं को बैंक लेनदेन की जानकारी न मिले, इसके लिए वह उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और पहचान संबंधी दस्तावेज भी अपने पास रखती थी।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने जांच शुरू की और 20 अगस्त को घेराबंदी कर आरोपी विद्या साहू (33) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने महिलाओं के नाम पर लोन लेकर रकम अपने पास रखने की बात स्वीकार की।

दस्तावेज किए गए जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित महिलाओं के बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, लोन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *