CG Breaking: छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर सक्रिय नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। सीमा क्षेत्र में सक्रिय 22 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों ने उड़ीसा के पुलिस महानिदेशक के सामने सरेंडर किया।
यह सामूहिक आत्मसमर्पण मल्कानगिरी जिला मुख्यालय में किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से सुकमा सहित छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे।
