Raipur Betting: ऑनलाइन सट्टेबाजी में 20 सटोरिये गिरफ्तार, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी फरार

Raipur Betting

Raipur Betting: रायपुर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में दबिश देकर 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अभी फरार है। (रायपुर ऑनलाइन सट्टेबाजी)

tcw

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 82 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित करीब 60 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा (Raipur online sattebaji) संचालित कर रहा था और इसके लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था।

जांच के दौरान करोड़ों रुपये के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। कई बैंक खातों में बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क सुनियोजित तरीके से कई राज्यों में सक्रिय था। (IPL Satta Raipur)

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी (Babu Khemani Betting Case) इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक है। वह बाहर रहकर अपने एजेंटों के माध्यम से सट्टेबाजी का संचालन करवा रहा था।

हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया। उसका नाम एफआईआर में शामिल कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। मामले में गंज थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की गहन जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *