Korba Hospital Fire: अस्पताल परिसर में भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत कई वाहन जलकर खाक

Korba Hospital Fire

Korba Hospital Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस और अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। (कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल आग)

घटना की जानकारी मिलते ही मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आग की तेज लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (कोरबा एंबुलेंस जलकर खाक)

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Korba Medical College Hospital Fire) के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि परिसर में कंडम पड़े वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। आग कैसे लगी और किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। (Korba Hospital Aag)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *