Sakti Murder: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत; गले पर निशान, जल्दबाजी में अंतिम संस्कार, परिजनों ने की जांच की मांग

Sakti Murder:

Sakti Murder: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। (सक्ती नवविवाहिता संदिग्ध मौत)

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गाड़ापाली निवासी रोहित यादव की पत्नी नीतू यादव की 4 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। नीतू का मायका पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली में है। बताया जा रहा है कि नीतू के पिता बीसी केशन यादव ने मई 2024 में अपनी बेटी की शादी रोहित यादव से की थी। (गाड़ापाली गला दबाकर हत्या आरोप)

मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई। जब वे गाड़ापाली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत अवस्था में मिली। परिजनों का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष द्वारा शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी और उन्हें बेटी का चेहरा देखने तक से रोका गया। (Gadapali Newly Married Woman Death)

परिजनों ने जब नीतू के गले में निशान देखा तो उनका आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *