CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले 4 दिनों तक राहत के आसार नहीं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होते हुए बिहार से मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल खास असर नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है।

CG Weather Update

राजधानी रायपुर में मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *