Raipur News: 28 वर्षीय युवती का 17 साल के नाबालिग से अफेयर, शादी से इंकार पर मांगे 50 लाख

Raipur News

Raipur News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 28 वर्षीय युवती का अपने से 11 साल छोटे नाबालिग लड़के से अफेयर हो गया। दोनों की दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। जब युवती ने शादी की बात रखी तो 17 वर्षीय लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद युवती ने 50 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर थाने में शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई। (minor relationship Raipur)

रायपुर में युवती का नाबालिग लड़के से अफेयर (Raipur girl minor boy affair)

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। युवती ने महिला आयोग (Raipur Mahila Aayog) में शिकायत की थी। सुनवाई के दौरान युवती ने कहा कि उसे लड़के की उम्र का पता नहीं था। वहीं नाबालिग के माता-पिता आयोग में जन्म प्रमाण पत्र, आधार और स्कूल दस्तावेज लेकर पहुंचे और साबित किया कि लड़का केवल 17 साल का है।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्पष्ट किया कि यह मामला आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि इसमें नाबालिग शामिल है। आयोग ने मामले को बाल संरक्षण आयोग को सौंपने का आदेश दिया है।

रायपुर युवती का नाबालिग लड़के से अफेयर

युवती ने की 50 लाख की डिमांड (Raipur 50 lakh demand case)

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवती ने लड़के से 50 लाख रुपये की डिमांड की थी। साथ ही शादी के लिए भी दबाव बनाया। हालांकि लड़का शादी की कानूनी उम्र से 4 साल छोटा है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि लड़कियों को अपने से छोटे और नाबालिग लड़कों से अवैध रिश्तों से बचना चाहिए।

अब बाल आयोग करेगा जांच 

फिलहाल मामला बाल आयोग को भेजा गया है। लड़के के परिजनों ने भी युवती के खिलाफ आयोग में शिकायत की है। अब आगे की कार्रवाई बाल आयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *