Durg News: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू, पेट की आंतें आई बाहर

Durg News: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू, पेट की आंतें आई बाहर

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित मोची मोहल्ले में मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के पेट की आंतें बाहर आ गईं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 22 दिसंबर की है। जानकारी के अनुसार, एक घर में विवाह समारोह चल रहा था, जहां परिवार और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान दो सगे भाइयों के बीच किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में छोटे भाई अजय कोलते ने चाकू निकालकर बड़े भाई विजय कोलते के पेट पर जोरदार वार कर दिया।

मामूली बात को लेकर किया वार

जानकारी के अनुसार कैम्प-2 स्थित एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान दो सगे भाइयों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों भाईयों के बीच विवाद तेजी से बढ़ता चला गया। गुस्से में आकर छोटे भाई अजय कोलते ने चाकू निकाल लिया और बड़े भाई विजय कोलते के पेट में जोरदार वार कर दिया।

मौके पर ही गिर गया बड़ा भाई

चाकू का वार इतना गहरा था कि विजय कोलते गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि उसके पेट से आंतें बाहर आ गई थीं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।

परिजनों और रिश्तेदारों ने बिना देर किए घायल को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए सुपेला स्थित जिला अस्पताल (सिविल अस्पताल) पहुंचाया। फिलहाल विजय का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी को

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और वारदात के बाद भाग रहे आरोपी छोटे भाई को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद और शराब के नशे से जुड़ा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *