JP Nadda Rally: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले- जीत पर चुनाव सही और हार पर EC खराब बताना गलत

JP Nadda Rally: दुर्ग में आयोजित भाजपा की "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर व्यवस्था को सही बताती है और हारने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी अराजकता से बचाने की जरूरत है।

JP Nadda Rally: दुर्ग में आयोजित भाजपा की “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर व्यवस्था को सही बताती है और हारने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी अराजकता से बचाने की जरूरत है।

महेश कॉलोनी में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने वाले लोग जब चुनाव जीतते हैं तो सब कुछ सही बताते हैं, लेकिन हार के बाद चुनाव आयोग को गलत ठहराने लगते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सबसे महत्वपूर्ण होता है।

 

उन्होंने कहा कि बस्तर के चांदा मेटा क्षेत्र में पहली बार चुनाव हुआ है। देश में इससे पहले भी कई बार एसआईआर प्रक्रिया हुई है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में ऐसे नाम हटाए गए हैं जो अनुपस्थित थे या देश के नागरिक नहीं थे। उन्होंने कहा कि चुनाव ईवीएम या बैलेट से नहीं बल्कि जनता के विश्वास से जीता जाता है।

कांग्रेस पर घुसपैठियों के सहारे चुनाव जीतने का आरोप

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता के समर्थन से चुनाव जीतने की बजाय दूसरे माध्यमों पर निर्भर रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कई वर्षों से सरकार नहीं बना पाए, वहां के नेता भी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं।

सीएम साय ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाले लोगों ने ही आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल में लोगों को जेल भेजा गया और मीडिया पर नियंत्रण लगाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने पर ऐसे लोग कोई सवाल नहीं उठाते, लेकिन हार के बाद चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे दोहरे रवैये को समझती है और अराजकता फैलाने वालों के इरादे कभी सफल नहीं होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *