Raipur Drugs: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त हेरोइन की कीमत लगभग 27.88 लाख रुपए आंकी गई है।

27.88 लाख की हेरोइन के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
कबीर नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं। पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी.

हाल ही के कई मामलों में कार्रवाई
बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास से पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों को 6.42 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ पकड़ा था।

एक सप्ताह पहले थाना टिकरापारा क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब के अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के 9 आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।
देखिए वीडियो –
https://www.youtube.com/watch?v=dj5ZtKSSMjE
Raipur Drugs Viral Video : रायपुर में ड्रग्स लेने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2-2 लाख का बाउंड ओवर…
