Raipur Drugs Supplier Arrest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पाकिस्तान से पंजाब होते हुए छत्तीसगढ़ तक पहुंच रहे इस हेरोइन रैकेट का संचालन रायपुर (Drugs Smuggling Raipur) के कमल विहार से हो रहा था, जिसे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में उजागर किया। टिकरापारा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 412.87 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=dj5ZtKSSMjE
ये है रायपुर ड्रग्स रैकेट का मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड लवजीत सिंह उर्फ बंटी, पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। वह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता था, जो सीमा पार कर भारत में भेजी जाती थी। पंजाब में लवजीत का मुख्य बेस था, जहां से वह देश के अन्य राज्यों में ड्रग्स सप्लाई करता था। रायपुर में उसका संपर्क सुवित श्रीवास्तव (Suvit Srivastava )से था, जो कमल विहार सेक्टर-4 में सप्लाई हब संचालित करता था।

छापेमारी में मिले 412 ग्राम हेरोइन (Raipur Drugs Network)
3 अगस्त को रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने कमल विहार स्थित फ्लैट में छापा मारा। मौके से 412.87 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, कार, ड्रग पैकेजिंग सामग्री और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। प्राथमिक पूछताछ के बाद शहर में सक्रिय अन्य सप्लायर्स की गिरफ्तारी की गई।

हर आरोपी का अलग-अलग जिम्मेदारी
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला और राजविंदर सिंह उर्फ राजू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ड्रग्स नेटवर्क में हर व्यक्ति को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी- कोई ड्रग्स पैकेजिंग करता, कोई डिलीवरी करता, कोई लेन-देन का हिसाब संभालता और कोई ग्राहक खोजने का काम करता था।

ऐसे हुआ ड्रग्स तस्करी का खुलासा
IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने महीनों की बैंक ट्रेसिंग, टेक्निकल सर्विलांस और मॉनिटरिंग के बाद यह कार्रवाई की। वायरल वीडियो के इन्वेस्टिगेशन से भी अहम सुराग मिले, जिससे नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिली।
कमल विहार बना था हेरोइन का स्टोरेज हब (Raipur Kamal Vihar Drugs Hub)
रायपुर के कमल विहार सेक्टर-4 में एक फ्लैट को इस नेटवर्क ने ड्रग्स स्टोरेज हब के रूप में इस्तेमाल किया। यहां से पूरे छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की सप्लाई होती थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इससे जुड़े अन्य राज्य या इंटरनेशनल कनेक्शन भी हैं।
Raipur Drugs Supplier Arrest, रायपुर ड्रग्स तस्करी, Raipur Kamal Vihar Drugs Hub, Raipur Drugs Network, Drugs Smuggling Raipur, Heroin Seized Raipur, Suvit Srivastava Raipur Drugs Supplier Arrest,
