Gariyaband News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद दी वारदात को अंजाम

Chumman Sahu Murder Kopra Panduka

Gariyaband News: गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात पांडुका थाना क्षेत्र के कोपरा नगर पंचायत की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला? (Chumman Sahu Murder Kopra Panduka)

कोपरा निवासी चुम्मन साहू की पत्नी प्रतिमा का उसी क्षेत्र के दौलत पटेल (Daulat Patel) नामक युवक से पिछले कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब चुम्मन (Chumman Sahu) को इस रिश्ते की भनक लगी, तो पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। हालात तब और बिगड़ गए जब एक दिन चुम्मन ने पत्नी प्रतिमा (Pratima Sahu)को दौलत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया।

Chumman Sahu Murder
Chumman Sahu Murder

 

हत्या की प्लानिंग (Wife Lover Killed Husband)

चुम्मन द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद प्रतिमा और दौलत ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
26 जुलाई की रात, जब घर के बाकी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, तब प्रतिमा और दौलत ने मिलकर तकिए से मुंह दबाकर चुम्मन की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने गांववालों को गुमराह करने की कोशिश की कि चुम्मन की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है।

ऐसे हुआ खुलासा (Kopra Panduka Murder Case)

हालांकि, परिवार को प्रतिमा पर पहले से शक था। उन्होंने मृतक की मौत पर संदेह जताते हुए सोमवार को पांडुका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिमा और उसके प्रेमी दौलत पटेल को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *