CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है।

CG High Court Bomb Threat

धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बढ़ा दी गई। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल न्यायालय के हर कोने की सघन जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि यह पिछले कुछ समय में तीसरी बार है जब न्यायालय परिसर को इस तरह की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों जैसे राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि बाद में जांच में ये धमकियां अफवाह साबित हुई थीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *