Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नई दरें

Petrol Diesel Price: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 10 रूपये प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से देशभर में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी।

Petrol Diesel Price

अब कितनी रह गई एक्साइज ड्यूटी

सरकार के इस निर्णय के बाद पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटकर 3 रूपये प्रति लीटर रह गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी।

क्यों लेना पड़ा यह फैसला

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का मुख्य कारण वैश्विक तनाव है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ऊर्जा संकट गहरा गया है। ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दबाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें $70 से बढ़कर $122 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

Petrol Diesel Price:

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि दुनिया के कई देशों में तेल की कीमतों में 20% से 50% तक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने दो विकल्प थे—या तो कीमतों का बोझ जनता पर डाला जाए या सरकार खुद राजस्व में कमी स्वीकार करे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने दूसरा विकल्प चुना और आम जनता को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *