CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 3 दिनों में 4°C तक चढ़ेगा पारा

CG Weather Update

CG Weather Update: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई, हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा।

सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। सुबह और शाम के समय हवा में नमी क्रमशः 37% और 31% दर्ज की गई, जबकि आसमान में केवल 20% बादल रहे, जिससे दिनभर मौसम साफ बना रहा।

प्रदेश के अन्य जिलों में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और पेंड्रारोड में भी तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

CG Weather Update

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

आज मंगलवार 24 मार्च को राजधानी रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे साफ है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य और स्थिर बना रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *