CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू; कैसे करें आवेदन, जानें सबकुछ..

CG Anganwadi Bharti 2026

CG Anganwadi Bharti 2026: गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एकीकृत बाल विकास मैनपुर परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। (आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2026)

CG Anganwadi Bharti 2026

इस भर्ती के तहत कुल 05 आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत गोलामाल के सिहनापारा केंद्र, बोईरगांव के पथर्री केंद्र, दबनई के लेड़ीबहार और खोलापारा केंद्र तथा कुल्हाड़ीघाट के गवरगुड़ केंद्र में एक-एक सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। (गरियाबंद आंगनबाड़ी भर्ती)

Anganwadi

ई-भर्ती पोर्टल से करना होगा आवेदन (CG Anganwadi Recruitment)

आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल http://awwe-recruit.in के माध्यम से की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *