CG Breaking: मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव आज करेंगे सरेंडर, 31 मार्च तक खत्म होगा नक्सलवाद?

CG Breaking

CG Breaking: बीजापुर और जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर के जंगलों में लंबे समय से सक्रिय मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव (Papa Rao surrender) आज आत्मसमर्पण कर सकता है। सूत्रों के अनुसार वह अपने 17 साथियों और AK-47 जैसे आधुनिक हथियारों के साथ सरेंडर करने की तैयारी में है। (नक्सली कमांडर पापा राव सरेंडर)

पापा राव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है। वह वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का प्रभावशाली सदस्य रहा है। कुटरू-बेदरे रोड पर हुए भीषण IED ब्लास्ट का भी वह मुख्य आरोपी है, जिसमें 8 जवान शहीद हुए थे। पीएलजीए के कई बड़े ऑपरेशनल फैसलों में उसकी अहम भूमिका रही है। (Papa Rao surrender)

सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस की विशेष टीम इंद्रावती नेशनल पार्क के अंदरूनी इलाकों में पहुंच चुकी है। पापा राव को पहले बीजापुर लाया जाएगा, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जगदलपुर (Jagdalpur Maoist surrender) ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने वह औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेगा।

पापा राव का सरेंडर बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। संगठन के भीतर बढ़ते दबाव और अविश्वास को इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है। उसकी पत्नी उर्मिला की मुठभेड़ में मौत के बाद से वह संगठन में कमजोर पड़ गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *