CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और अंधड़ का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए अंधड़ और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

CG Weather Update

फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 40.0°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9°C रहा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा और दक्षिण गंगा-क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है, जिसके चलते मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

CG Weather Update:

अगले 5 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद गिरावट संभव है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जो आगे चलकर 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। रायपुर में 27 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *