CG Sai cabinet Ministers: साय मंत्रिमंडल में बड़ी फेरबदल की तयारी, हटाए जायेंगे 4 मंत्री ?

CG Sai cabinet Ministers: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा संगठन द्वारा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि समीक्षा रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही किसी संभावित बदलाव पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पार्टी या सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।tcw

सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व फिलहाल मंत्रियों के विभागीय प्रदर्शन, जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट खर्च और जनता से जुड़े मामलों के निराकरण की समीक्षा कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के गठन के बाद से विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जमीनी स्थिति भी समीक्षा का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है।

हटाए जायेंगे 4 मंत्री ?

राजनीतिक गलियारों में साय सरकार के चार मंत्रियों को हटाने की चर्चा चल रही है। पिछले कुछ महीनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि सत्ता और संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ महीनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है और सभी निर्णय प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन के बाद ही लिए जाएंगे।

भाजपा संगठन में भी बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी की नियुक्ति जल्द की जा सकती है। महाराष्ट्र, हरियाणा या राजस्थान से किसी वरिष्ठ नेता को यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में नितिन नवीन यह दायित्व संभाल रहे हैं।

2 डिप्टी CM का फार्मूला हो सकता है खत्म

इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में दो उपमुख्यमंत्री वाले फार्मूले को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि इस संबंध में पार्टी या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में संगठन और सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *