CG News: 13 साल के नाबालिग ने मारा मुक्का, 45 वर्षीय अधेड़ की चली गई जान?

CG News

CG News: दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोलसाय पारा में 45 वर्षीय संतोष ढांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक नाबालिग द्वारा सीने पर मुक्का मारने से उनकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

tcw

बेटे के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे

बताया जा रहा है कि देर शाम संतोष ढांडे अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके बेटे का कुछ बच्चों से विवाद हो गया। बेटे को समझाने और बचाने के लिए संतोष गली में पहुंचे, जहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

परिजनों ने लगाया आरोप

परिवार का कहना है कि नाबालिग के मुक्के से सीधे सीने पर चोट लगी, जिससे दिल पर असर पड़ा और मौत हो गई। वहीं आरोपी नाबालिग की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है, जो घटना के बाद से फरार है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *