Raipur Jail: रायपुर जेल में महिला कैदी ने काटी अपनी नस और प्राइवेट पार्ट !

Raipur Jail:

Raipur Jail: राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक महिला कैदी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला प्रकोष्ठ में बंद कैदी आशिमा राव ने कथित तौर पर अपनी कलाई की नस और प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज दिया गया और आठ टांके लगाए गए। घटना 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।(रायपुर जेल में महिला कैदी ने काटी कलाई)

चेकिंग के दौरान प्रताड़ना का आरोप

परिजनों का आरोप है कि महिला कैदी ने चिट्ठी लिखकर जेल के भीतर चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अपमान की बात कही थी। आरोप के मुताबिक उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजन जेल पहुंचे और मामले में न्याय की मांग की। (रायपुर जेल महिला कैदी आत्महत्या प्रयास)

tcw

जेल प्रशासन का पक्ष

जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि महिला कैदी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है तथा उसे जेल से बाहर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी। अधिकारियों के अनुसार घटना कुछ दिन पुरानी है और कुछ समय पहले कैदी के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी, जिसके बाद नियमों के तहत कार्रवाई की गई थी।

6 महीने से जेल में बंद (Raipur Central Jail Suicide Attempt)

बताया जा रहा है कि आशिमा राव एक मारपीट के मामले में पिछले करीब छह महीने से जेल में बंद है। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। परिजनों और जेल प्रशासन के अलग-अलग दावों के बीच सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1B3ctCQ8ra/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *