CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए अंधड़ और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ सिस्टम के असर से 27 मार्च से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम सक्रिय होगा।

CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 28 और 29 मार्च को हवाओं की गति बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। अगले 48 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान स्थिर रहने के संकेत हैं।

CG Weather Update

बीते 24 घंटों की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *